धूमधाम से मना भगवान राम का जन्म दिन

नवमी पर मइया के दरबार में झूम कर नाचे भक्त, चढ़ाये झंडा व जवारे
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 18 अप्रैल 2024 #औरैया। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा व समर्पण के साथ सम्पन्न हो गया। नवरात्रि के अंतिम दिन राम जन्म की नवमी तिथि पर धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही। सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर जवारे व झंडा चढ़ाये गये। जगह-जगह कन्याओं को भोज कराया गया। इसके साथ ही मंदिरों में भगवान श्री राम के दरबार की झांकी सजाई गई।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म दिन नवमी पर घर-घर में बधाई गीतों की गूंज सुनाई दी। वहीं नवरात्रि के समापन पर जिले के देवी मंदिरों के झांकियां, कन्या भोज, प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम आयोजित हुये। बड़ी संख्या में लोगों ने जवारे व झंडा चढ़ाये। जत्थे बनाकर श्रद्घालु महिलायें, युवतियां, पुरुष व छोटे-छोटे बच्चे सिर पर जवारे रखकर देवी के गीत गाते हुए पैदल चलकर मइया के दरबार में पहुंचे। फूलमती देवी मंदिर पर आकर्षण झांकी सजाई गई। यहां पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें ओमजी गुप्ता, राहुल, पवन पोरवाल, सचिन शर्मा, सोनू गुप्ता, भोलू आदि का सराहनीय योगदान रहा। पढ़ीन दरवाजा मुहाल स्थित मां जगदम्बा मंदिर में माता की झांकी सजाई गई और झण्डा चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। जिसमेें पायल राठौर, रज्जो देवी, सावित्री मिश्रा, प्रेमलता, साधना, चांदनी, हनू, राहुल, चांदनी, गीता, राजू, अशोक अवस्थी व मंदिर के महंत समेत श्रद्धालू मौजूद रहे। महावीरगंज मुहाल स्थित ऐतिहासिक काली देवी मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई और सजावट की गई। नरायनपुर मुहाल स्थित गमा देवी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहे पर स्थित महामाया काली माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर आदि देवी मंदिरों पर सुबह होते ही भक्तोें की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां पर हवन-पूजन किया गया। संकट मोचन मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण व सीता जी की झांकी भव्य लग रही थी। विन्ध्यवासिनी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, ब्लाक स्थित राधा कृष्ण मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, त्रियम्बकेश्वर मंदिर व शीतला माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। यमुना के बीहड़ में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक मां मंगला काली देवी मंदिर पर नवमी के दिन सुबह होते ही श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया था। मनोकामना पूरी होने पर यहां पर सैकड़ों भक्तों ने जवारे व झंडा चढ़ाये। दिबियापुर क्षेत्र के अन्तर्गत गहेसर स्थित महामाई मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई थी। सेहुद स्थित मंदिर में भगवान राम, मां जानकी व लक्ष्मण की झांकी सजाई गई। बिधूना, फफूंद, अछल्दा, रुरूगंज, अजीतमल व बाबरपुर समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी देवी मंदिरों में मइया के जयकारे सुनाई देते रहे। घरों में कन्या भोज हुये। दिबियापुर में रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ(आश्रम) पर नवरात्रि में चले गायत्री यज्ञ की महापूर्णाहुति में भारी संख्या में लोगों ने आहुतियां डाली। इसके बाद 51 कन्याओं को भोज कराया गया। अन्त मे सभी लोगों को भण्डारा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मे यज्ञाचार्य जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता, सुनीता तोमर, चन्द्रा देवी शर्मा, जावित्री देवी गुप्ता, जगत नरायन शर्मा, मजिस्टर सिंह पाल, अमित गुप्ता, कुलदीप तोमर समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।