उत्तर प्रदेश

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में मचा कोहराम

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।

#औरैया।

घर में मां-बाप की गैर मौजूदगी में किशोरी छात्रा ने अपने मकान के अंदर छत के कड़े में रस्सी के सहारे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा दयाराम मौजा बंसी निवासी लगभग 15 वर्षीय मोनी कुमारी पुत्री घनश्याम शंखवार ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। गुरुवार को उसके पिता बाजार करने अछल्दा गये हुए थे और मां खेत पर गई थी, तभी अपरान्ह लगभग 4 बजे घर में अकेले में मौका पाकर मोनी कुमारी ने अपने मकान के छत के कड़े में रस्सी के सहारे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किशोरी का पिता जब बाजार से घर आया तो पुत्री का शव फांसी के फंदे पर झूलता देख उसके द्वारा तत्काल खेत से अपनी पत्नी को बुलाया गया और चीख पुकार सुनकर वहां मोहल्ले वाले भी आ गए। घटना की जानकारी मृतका के पिता द्वारा अछल्दा थाना पुलिस को दी गई, जिसपर निरीक्षक अपराध विकास कुमार जादौन, हल्का प्रभारी पहलवान सिंह, महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में निरीक्षक अपराध विकास कुमार जादौन ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button