उत्तर प्रदेश

भाजयुमो द्वारा विकसित भारत संकल्प अभियान ग्राम पिपरहवा में सफल!


अमित कुमार गुप्ता
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत ग्राम पिपरहवा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री संतमणि त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतमणि जी ने कहा माननीय प्रधानमन्त्री जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मोदी जी का संकल्प भारत को विकसित बनाना है तो तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जनता का संकल्प है।
भारतीय जनता पार्टी जन भावना का सम्मान करने वाली पार्टी है। जन के सुझाव को लेकर अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करेगी।
आम जनमानस का विचार सुझाव पेटिका के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व तक जाएगा कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष तुलसीपुर राहुल तिवारी , मंडल महामंत्री ऋतिक चौरसिया जी , मंडल अध्यक्ष लालनगर संतोष वर्मा , मंडल मंत्री शिवम , मुख्तार ,अशोक प्रधान एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button