जन शिकायत निस्तारण में भरथना तहसील प्रदेश में प्रथम

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना, इटावा। तहसील भरथना का जनशिकायतों (आईजीआरएस) का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शत प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान रहा। तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह ने बताया कि कि पिछले माह तहसील का आईजीआरएस के निस्तारण में प्रदेश में 80 से 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने राजस्व लेखपालों सहित तहसील के अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश देते हुये स्वयं की देखरेख फरयादियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने का फीडबैक लेते रहे। जिसको लेकर तहसील में जनता दर्शन व जन शिकायतों का राजस्व लेखपालों व तहसील कर्मचारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसकी मॉनिटरिंग प्रदेश मुख्यालय से की जा रही थी। जिसका परिणाम बुधवार को आया। जिसमें तहसील भरथना ने प्रदेश में प्रथम शत प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। प्रथम स्थान पाने पर नयाव तहसीलदार मनीष कुमार द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारियों खुश दिखाई दे रहे थे।






