8 घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात सिटी रिपोर्टर प्रफुल्ल शुक्ला।
गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।वहीं सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को हुई। फरक्का एक्सप्रेस रात्रि अपने निर्धारित समय साढे 10 बजे के बजाय 8 घंटे की देरी से गुरुवार सुबह 6 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची।वही दिल्ली , गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टुंडला,, इटावा ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लें रहे हैं। मालदा टाउन से दिल्ली होकर भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे आधिकारी ट्रेन लेट होने के कारण से बचते नजर आए। यात्रियो का कहना है कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। वही चण्डीगढ़ से प्रायगराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची, यात्री कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए।इस संबध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया ट्रेनें लेट चल रही जिसकी जानकारी यात्रियों को माइक से अनाउंस करके समय समय पर दी जा रही है।