एसपी औरैया से शिकायत करने के बाबजूद भी नही मिला न्याय।

महिला बोली पुलिस ने बेरहमी से मेरे बीमार पति को पीटा
थाना,में नही लिखी गई रिपोर्ट
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क, कंचौसी ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम।
दिवियापुर थाना के ग्राम ढिकियापुर निवासी रामकांति पत्नी अयोध्या प्रसाद ने एसपी औरैया को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, कि दबंगों द्वारा उसकी तीस साल से रखी हुई झोपड़ी को उजाड़ कर फेंक दिया गया। दबंगों द्वारा गलत सूचना देने पर पुलिस उसके बीमार पति को पकड़ ले गई और मार पीट की। मारपीट से बेहाल पति बीमार पड़ गया। महिला का कहना है कि वह ग्राम पंचायत की भूमि पर तीस साल से झोपड़ी बनाकर रह रही थी।जिसको मनफूल, सीमा बॉबी आदि लोगों ने उजाड़ कर फेंक दिया और उसके पति के साथ मारपीट भी की गई। महिला ने चौकी, थाना व पुलिस अधीक्षक औरैया से शिकायत की लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। औरैया पुलिस अधीक्षक से बात करने पर उत्तर मिला कि शीघ्र ही न्याय दिलाया जाएगा जब कि चौकी इंचार्ज कंचौसी का कहना कि लेखपाल द्वारा पैमाईश करवाने के बाद ही पता चलेगा कि भूमि ग्राम पंचायत की है या नही। पीड़ित रामकांति का कहना है कि उसके पास रहने के लिए कहीं जगह नहीं है इसलिए उसकी झोपड़ी को उसी स्थान पर रखवा दिया जाए ताकि उसे अपना सामान आदि लेकर इधर उधर न भटकना पड़े।और दबंगई करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही हो।






