वन कार्यालय कुमारगंज में मनाया गया विश्व वन्यजीव दिवस।

Global times7 news network
मनोज दूबे, अयोध्या।
अयोध्या।
क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय रेंज कुमारगंज में पौधशाला पर विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया की विश्व स्तर पर हर साल पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता को बढ़ावा देने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। जो हर साल 3 मार्च को पुरे विश्व भर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण से पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया जाता है। उन्होंने बताया की समस्त विश्व जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों की विभिन्न प्रजातियों से भरा हुआ है, तथा सभी प्रजातियों के जीव, जंतु, पेड़, पौधे और पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र के अस्तित्व के लिए अपने-अपने तरीकों से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वन्यजीव मानव अस्तित्व के समय से ही धरती पर उपस्थित हैं, तथा एक-दूसरे के जीवन का अभिन्न अंग भी बन चुके हैं।वन्यजीवों से हमे भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे कि वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में सहायता करते हैं। ये वर्षा को नियमित रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की पुनःप्राप्ति में सहयोग करते हैं। पर्यावरण में जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों के योगदान को पहचानकर तथा धरती पर जीवन के लिए वन्यजीवों के अस्तित्व का महत्व समझते हुए हर साल विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।धरती पर मानव जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए वन्यजीवों तथा पेड़-पौधों की उपस्थिति अनिवार्य है। वन्यजीवों की रक्षा करके हम स्वयं की सुरक्षा तथा इस ग्रह के लंबे समय तक के अस्तित्व को सुनिश्चित कर सकते हैं। ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के रूप में हमारे समृद्ध वनों तथा जीवों का सम्मान करने के लिए एक अच्छी पहल है।इस मौके पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार सिंह,वीट प्रभारी अम्बिका प्रसाद चौबे, दिलीप श्रीवास्तव, लोकेश कुमार शर्मा,सूर्यभान सिंह सहित आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे।