डीएम, एसपी,ने दिव्यांग विद्यालय पहुंचकर वितरित की ट्राईसाईकिल

दिव्यांग बोले डीएम साहब घर कैसे पहुंचेगे,पहियों में हवा नहीं भरी है,
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, विशेष संवाददाता सुरेश यादव की रिपोर्ट।
औरैया जनपद का एक प्रथम समकेतिक मूकबधिर विद्यालय हीरा नगर कंचौसी में जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, चारू निगम ने सांकेतिक दिव्यांग विद्यालय पहुंचकर 41 दिव्यांगो को ट्राई साइकिल वितरित कर उनको नया जीवन दान दिया,जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा, कि आप लोग समाज कि मुख्यधारा है,अपने को किसी रूप से अक्षम मत समझिए,आप सभी दिव्यांग भाई सक्षम है,सरकार द्वारा दी जा रही समस्त योजनाओ का लाभ आपको मिलेगा ,आपको सशक्त बनने की जरूरत है शासन द्वारा प्रति माह दिव्यांगो को एक हजार रुपए राशि के रूप में दी जा रही है,जो भी दिव्यांग अपना पंजीकरण नही करा पाए,वो पंजीकृत होकर योजनाओं का लाभ अवश्य ले।,हीरानगर स्थिति दिव्यांग विद्यालय में डीएम ने बच्चो की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया,और कहा कि इतना बड़ा विद्यालय रहने के लिए विद्यार्थियों को छात्रावास,और बच्चे केवल 18 सुनकर डीएम दंग रह गई,ट्राई साइकिल वितरित करते समय दिव्यांगो ने जिलाधिकारी से कहा कि साहब साईकिलो के पहियों में हवा नहीं है,कैसे जाएं,इस पर उन्होंने जिला सशक्तिकरण दिव्यांग अधिकारी को तत्काल टायरों में हवा भरवाने के निर्देश दिए,लेकिन जिला अधिकारी के जाने के बाद दिव्यांगों को बिना हवा के ही बैरंग घर वापस जाना पड़ा।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भी निर्देश दिए कि जो बच्चे दिव्यांग हो दिव्यांग विद्यालय में उनको दाखिला दिलाए। जिलाधिकारी,नेहप्रकाश के साथ एस पी चारू निगम भी दिव्यांग विद्यालय पहुंची और दोनो आला अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर दिव्यांगो को ट्राई साइकिले,वितरित की,उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी,अनिल कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, बीएसए अनिल कुमार, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी आशुतोष सिंह, समकेतिक दिव्यांग विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग खरे,अध्यापक सोनपाल,आजाद, कमल सिंह,चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।