उदयन फार्म हाउस पडरी में सुंदरकांड पाठ व साहित्य परिचर्चा का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव “उदयन फार्म हाउस”, पड़री में सुन्दर काण्ड पाठ व साहित्य परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन हुआ शब्दगंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हास्य-व्यंग्य के प्रमुख कवि डॉ0 विनय शंकर दीक्षित ‘आशु’ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में रामकथा का विवेचन आधुनिक परिदृश्य में डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्रा, आई0ए0एस0- विशेष सचिव उच्च शिक्षा के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कवयित्री डॉ0 सरला शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मन्दिर-परिसर में नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डी० जी० सी० अनिल त्रिपाठी, समाजसेवी विमल द्विवेदी, नीरज गुप्ता- ब्लाक प्रमुख, बिछिया , शासकीय अधिवक्ता मनोज पांडेय, शेखर दीक्षित, रामप्रसाद वर्मा ‘सरस’, उमानिवास वाजपेई ,कुलदीप अग्निहोत्री ओ०पी तिवारी, प्रेम सिंह सेंगर आदि रहे।






