लखनऊ
गंभीर चोट पहुंचाते हुए जान से मारने की कोशिश करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

धीरेन्द्र प्रताप सिंह बस्ती ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश लखनऊ
बस्ती – आज सोमवार को थाना सोनहा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/2024 धारा 323, 324, 307, 504, 506 भा0द0वि0 में नामजद अभियुक्त राधेश्याम पुत्र बाबूराम निवासी मैलानी उर्फ बेलवा थाना सोनहा जनपद बस्ती ,नेबूलाल पुत्र बाबूराम साकिनान मैलानी उर्फ बेलवा थाना सोनहा जनपद बस्ती को मुखबीर खास की सूचना के आधार पर भानपुर कस्बा नगर पंचायत बस्ती से उनको उनके गिरफ्तारी का कारण व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन बताते हुए समय करीब 14.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तगण को न्यायालय सदर बस्ती रवाना किया गया ।






