गांव चलो अभियान में प्रवासियों ने बताई केंद्र सरकार की योजनाएं

वसीम अहमद, ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क कासगंज,लखनऊ उत्तर प्रदेश
-जनपद की तीनों विधान सभाओं में गांव गांव घूम रहे प्रवासी
-गांवों में लोगों को नमो एप डाउनलोड कराने पर दिया जा रहा जोर
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान गत 4 फरवरी से शुरू हो गया है। यह अभियान 11 फरवरी तक जिले के प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा। गांव चलो अभियान के दौरान गांवों में प्रवास कर भाजपाई सरकार की योजनाएं गिना रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र अमांपुर में जिला महामंत्री संजय सोलंकी के नेतृत्व गांव चलो अभियान चलाया गया। जिसमें अमांपुर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा प्रवासी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, ने बैठक कर लोगों को पत्रक देकर केंद्र सरकार औऱ प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। सभी को नमो ऐप डाउनलोड कराया। कासगंज विधानसभा के मण्डल कासगंज में वार्ड 15 में भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल, मण्डल प्रभारी महेंद्र सिंह राणा, डीएस पाल, प्रेमनारायण राजपूत, शांतनु चौधरी ने गांव चलो अभियान में बूथ समिति का औऱ पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, नगर महामंत्री मनोज शर्मा, ने बूथ समिति की बैठक की और बूथ समिति के लोगों से चर्चा की। गांव चलो अभियान के दौरान भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल ने बताया की बूथ समिति का सत्यापन करके बूथ स्तर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता होंगे। साथ ही लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। कासगंज विधानसभा के सोरों में नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने गांव चलो अभियान के दौरान लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाएं बताईं। नमो एप और व्हाट्सअप ग्रुप बनाने के लिए कहा। मण्डल मोहनपुर में भी मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गांव गांव घूमकर योजनाओं को बताया गया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।