उत्तर प्रदेश

भाजपा के गांव चलो अभियान में पदाधिकारियों ने बूथ पर बिताई रात

रात्रि विश्राम के दौरान भाजपा की योजनाओं के बारे में की चर्चा

जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
08 फरबरी 2024

#औरैया।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बिल्कुल चुनावी मोड में आ गई है। गांव चलो अभियान के तहत बीती रात भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने गांव के बूथ पर रात्रि प्रवास किया और गुरुवार सुबह गांव में ही सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कार्यकर्ताओं आशा बहू समेत तमाम लोगों से मुलाकात कर भाजपा की नीतियां बताई।
भाजपा का गांव चलो अभियान में बुधवार रात भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने तीनो विधानसभा के 86 ग्राम में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान गांव में जन चौपाल लगाई लोगों की समस्याएं सुनी और गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों, आशा बहुओ, गांव स्तर के जनप्रतिनिधियों समेत सभी से मुलाकात की। विभिन्न पदाधिकारी गांव में ही रुके और गुरुवार सुबह गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम अभियान के जिला संयोजक विकास गौर ने बताया कि भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। विभिन्न पदाशिक्कति गांव में ही रात प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओ, गांव स्तर के प्रधान,आशा बहू सबसे मुलाकात होगी। सुबह गांव में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। पार्टी के जो निर्देश हैं उनके निर्देशों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव करीब है पार्टी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर सभी जनपद के एक-एक बूथ पर जाकर 24 घंटे प्रवास करेंगे और अपने सभी कार्यकर्ताओं से लगातार वार्ता कर रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक बैठक जारी रहेगी। सरकार के द्वारा बहुत सारे कार्य कराए गए हैं जो जनता के बीच पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब पर विश्वास बनकर चल रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button