उत्तर प्रदेश

निहालखेड़ा रात्रि जागरण में हुआ राममय-थिरके राम भक्त

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव निहालखेड़ा-धनकोली में श्री रामलला स्वागत महोत्सव के पान अवसर पर सोमवार रात उत्तर भारत के मशहूर कलाकारों द्वारा विशाल जागरण भक्तिमय माहौल में आयोजित हुआ।


जिसमें हजारों श्रोताओं ने भोर पहर तक भक्ति गीतों की गंगा में जनकर गोते लगाए। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के पावन पुनीत अवसर पर निहालखेड़ा में सोमवार रात आयोजित भव्य रात्रि जागरण में ख्यातिलब्ध जया शुक्ला भजन मंडल लखनऊ के कलाकारों ने भक्ति गीतों की झड़ी लगा समा बांध कर पूरे वातावरण को राममय बना दिया। जागरण की सुरुवात भजन गायक प्रवेश शुक्ला कन्नौज ने गणेश स्तुति तेरी जय हो गणेश की बंदना से किया। इसी कड़ी में भजन गायिका जया शुक्ला लखनऊ ने प्रभु राम दरबार में पहली अरदास “अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरम, राम नारायणम जानकी वल्लभम” की बेहतरीन प्रस्तुति से किया। गायक अमर हमराही लखनऊ ने जैसे ही “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे” भजन की प्रस्तुति की समूचा पंडाल राममय होकर जय-जय श्रीराम के उदघोष गुंजायमान हो गया। प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली से आये लगभग आधा दर्जन अन्य गायक कलाकारों ने भी भक्ति गीतों की झड़ी लगाकर कर हजारों सुधी श्रोताओ को पूरी रात मंत्रमुग्ध किया। जागरण के बीच-बीच में राहुल महाकाल झांकी ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने श्री गणेश, राम दरबार, राधाकृष्ण, बाला जी, शिव तांडव, सिंदूरी हनुमान आदि आकर्षक झांकियां दिखाकर खूब तालियां बटोरी। आयोजक समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह ने आये हुए सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीराम स्वागत महोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से तेजबहादुर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र वर्मा, ओम प्रकाश, पत्रकार निशा कांत दीक्षित, अंकित पांडे नारायन दास खेडा ,पत्रकार आदित्य दीक्षित, मीडिया प्रभारी राम जी यादव, रमेश कुमार वर्मा, रामू, राजू आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button