उत्तर प्रदेशलखनऊ

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती पार्क कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

स्थानीय सुभाष चौक पर सुभाष प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, किया गया जागरूक

जिले में बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला छात्रों अधिकारियों नेताओं ने किया प्रतिभाग

जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, समाचार संपादक डॉ० धर्मेंद्र गुप्ता।
23 जनवरी 2024

#औरैया।

शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर सुभाष चौक पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान तमाम स्कूल कॉलेजों के करीब 50 हजार विद्यार्थियों ने हाथ से हाथ मिलाकर कई किलोमीटर लंबी विशाल मानव श्रृंखला बनाई।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारु निगम, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सुभाष चौक पर सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सभी को यातायता नियम पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी मानव श्रृंखला बनाकर यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। वहीं मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय ककोर में आयोजित किया गया जहां छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाई। एसपी चारु निगम ने सभी अधिकारियों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा नेताओं के अलावा लोक निर्माण विभाग के एक्सियन अभिषेक यादव, एडीएम एमपी सिंह के अलावा जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जिले भर के स्कूलों के शिक्षक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button