उत्तर प्रदेश

22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर शांति सुरक्षा को लेकर में हुई बैठक

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
21 जनवरी 2024

#अछल्दा,औरैया।

अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अछल्दा थाना में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें एसडीएम व सीओ ने 22 जनवरी को मीट मदिरा की दूकानें बंद रखने के साथ किसी प्रकार की झूठी अफवाहें फैलाने एवं वाद विवाद से बचने के प्रति आगाह करते हुए नियम विरुद्ध कारगुजारी अपनाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं 23 जनवरी को रायपुर फफूंद सती मंदिर इटैली गुनौली लुधौरा अछल्दा में बैंड बाजों के साथ रामलला की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली शांति पूर्ण माहौल में निकाले जाने पर चर्चा की गई। इस पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्षेत्र में कोई भी मीट शराब की दुकान न खोली जाए साथ ही मंदिरों घरों में प्रेम सौहार्द के वातावरण में हंसी खुशी से अनुष्ठान संपन्न किए जाएं।
उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को किसी भी प्रकार सामाजिक माहौल खराब ना किया जाए। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किसी भी प्रकार की झूठी अफवाहें फैलाने एवं वाद विवाद करने से बचा जाए साथ ही मंदिरों व घरों में अनुष्ठान हंसी खुशी के माहौल में सम्पन्न किए जाए और निर्धारित नियमों के मुताबिक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए। शराब मीट का सेवन कर किसी प्रकार का वाद विवाद ना किया जाए अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ श्री सिंह ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी इसलिए कोई भी नियम विरुद्ध आचरण करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि शोभायात्राएं शांति एवं सुरक्षा के वातावरण में निकाली जाए और हंसी खुशी के माहौल में ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएं। सीओ ने 23 जनवरी को कस्बा अछल्दा के अहनैया नदी नेवलगंज से नगरिया चौराहा तक स्कूली बच्चों की मानव श्रृंखला बनाए जाने के लिए भी समाज के जागरूक लोगों व स्कूल संचालकों का आवाहन किया। इस अवसर पर अछल्दा थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी निरीक्षक अपराध विकास कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभू नाथ, कस्बा प्रभारी सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार पोरवाल, जितेंद्र सिंह सेंगर, बबलू यादव, सिद्धार्थ मिश्रा व अमित तिवारी आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button