नगर पंचायत रनिंया मे निकली गयी विशाल शोभा यात्रा

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
रनियां नगर पंचायत क्षेत्र में भी रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। चिटिकपुर चौराहे से शुरू हुई यात्रा में क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले तथा जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज शुक्ला डॉ सतीश शुक्ला द्वारा भगवान श्री राम, जानकी तथा लक्ष्मण की आरती उतारी गई। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा सोमवार को भगवान राम के मंदिर मैं भगवान राम की प्रतिमा स्थापित होगी हम सभी लोग प्रसन्न है जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है. उसमें स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति बालरूप में होगी. ये मूर्ति 51 इंच ऊंची है डॉ सतीश शुक्ला ने कहा लगता है त्रेता युग का समय फिर आ गया है अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति पांच साल के बालक की कोमलता के साथ स्थापित की जा रही है भव्य राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की इस मूर्ति को बनाने के लिए नेपाल में गंडकी नदी के तट पर मिलने वाली शालिग्राम का प्रयोग किया गया है कार्यक्रम चिटिकपुर चौराहे से सदर बाजार, रनियां पड़ाव, कुंदनपुर, किशरवल रोड तिराहे से मंटोरा ओवरब्रिज से होता हुआ चिटिकपुर चौराहे पर संपन्न हुआ। इस दौरान भीड़ के हाथों में लहरा रहे केसरिया झंडों तथा डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजन व विभिन्न झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। पूरी यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी से सतरंगी छटा बिखेर गई। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी डा सतीश शुक्ला, कन्हैया कुशवाहा, विकास मिश्रा, बृजेंद्र सिंह रेणुका सचान परवेश कटियार रामकिशोर दिवाकर बऊवा गुप्ता अभिषेक सिंह, सुनील शर्मा, अमित शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।






