धूमधाम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा-जगह जगह हुई पुष्प वर्षा- बांटी गई मिठाइयां

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना।
नगर के गिरधारीपुरा से बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गयी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य विशाल शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक इलैक्ट्रानिक झाकियां घोड़े आदी शामिल थे। जिन पर भगवा ध्वज के साथ विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित थी। यात्रा के अंतिम रथ पर विराजमान रामलला की प्रतिमा अत्यन्त सुंदर लग रही थी। जगह जगह रामभक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया के नेतृत्व में रामलाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। भगवान श्रीराम लला की भव्य शोभायात्रा में एटा से आई इलैक्ट्रानिक झाकियां अत्यंत सुंदर लग रही थी। झाकियों में अयोध्या में स्थित राम मंदिर की झांकी भी शामिल थी इस मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर की झांकी को देखने के लिए नगर की उमड़ी भीड़ जिसके आगे-आगे हनुमान रूपी पात्र व वन वानर भगवान श्रीराम की धुन में नाचते गाते चल रहे थे। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी रामभक्तों ने शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज, कुँअरा, ग्राम मोढ़ी होती हुई। ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम स्थल पर देर शाम समाप्त हुई।
श्री चौरसिया ने बताया कि मंदिर पर अयोध्या महोत्सव की भांति ही भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे ही विधिविधान के साथ 22 जनवरी को की जायेगी। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 35वें वार्षिक उत्सव में मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में कस्बा चौकी प्रभारी हाकिम सिंह बेर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। यात्रा के दौरान अरविंद चौरसिया, आशू चौरसिया, आशू शुक्ला, गुड्डू चौरसिया, बृजपाल सिंह जादौन,अन्नू दीक्षित, अनुराग पोरवाल छुन्ना, संतोष वर्मा,अमित गुप्ता, अतुल पोरवाल, विक्की पोरवाल, भानू वर्मा, सीटू गुप्ता, विशाल चौबे,प्रेम वर्मा, रेखा पोरवाल सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।