उत्तर प्रदेश

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया गया

पिछले दिनों सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर भ्रमण के बाद गुरुद्वारा में संपन्न हुई

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
17 जनवरी 2024

#औरैया।

सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व स्थानीय महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को धूमधाम पूर्वक मनाया गया। पिछले 8 दिनों से सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, जो नगर के विभिन्न मार्गों पर घूम कर गुरबाणी के शब्द कीर्तन करते हुए ढोलक मजीरों के साथ नाचते थे। प्रभात फेरी में बच्चे, नवयुवक, महिलाएं व बुजुर्ग सभी लोग कीर्तन करते हुए चल रहे थे, तथा 7:30 बजे वापस होती थी। साथ ही चल रहे लोगों को चाय जलपान वितरित भी किया जा रहा था। प्रभात फेरी का समापन 15 जनवरी को हुआ उसी दिन अखंड पाठ साहिब की आरम्भता हुई।
इसके साथ ही समापन 17 जनवरी बुधवार को हुआ इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसको सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद छका। सभी लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेककर गुरु गोविंद सिंह का आशीर्वाद लिया। शाम के समय कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दीप सिंह व भूपिंदर सिंह ने प्रस्तुति दी। बताया गया कि गुरु गोविंद सिंह जिन्होंने मुगल शासन व तत्कालीन शासक औरंगजेब के साथ 14 युद्ध लड़े। मुगल सैनिक हिंदू महिलाओं का शोषण करते थे, वह उठा ले जाते थे। गुरु गोविंद सिंह के शिष्य जो कि आज सिक्ख कहलाए जाते हैं। उन्होंने विरोध किया तथा उनके शिविरों में रात्रि में धावा बोलकर महिलाओं, बहूओं व बेटियों को छुड़ा लाते थे। इसके साथ ही सम्मान सहित उनके घर तक पहुंचाने थे। देश और धर्म के खातिर गुरु गोविंद सिंह के पिता तेग बहादुर व उनके चार बेटों की शहादत भी देनी पड़ी। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को बिजली की झालरों से सजाया गया था। जिसकी छटा देखते बन रही थी। प्रकाश पर्व समारोह को संपन्न कराने में जगदीप सिंह (चंपी) हरमीत सिंह, राजू जौहरी, सुचची बाबू, पविम बाबू, गोल्डी, रोमी, रेशु, कीरत, सोनू बाबला, गुरुचरण सिंह, अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, सोनू सब्बरवाल व चांदी सरदार का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button