उत्तर प्रदेश

महिपाल पूर्वा में लोग घास फूंस जलाकर सर्दी से बचने को है मजबूर

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम।

कंचौसी / औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगवा के मजरा महिपाल पूर्वा में भीषण सर्दी से बचाव के लिए लोगो को घास फूंस ,कूड़ा आदि जलाकर ठंड से बचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।शासन प्रशासन के आदेश के बाबजूद भी लोगो के अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई इसलिए गरीब मजदूर वर्ग के लोग सर्दी से बचने के लिए घास फूंस का सहारा ले रहे है।जहां योगी सरकार में गरीबों के लिए जगह जगह रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था की जा रही है वहीं पूर्वा महिपाल में लोग घास फूंस जलाने पर मजबूर है।घने कोहरे और और भीषण सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोगो ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही पूर्वा महिपाल पूर्वा में अलाव जलवाने की मांग की है। इस संबध में उप जिलाधिकारी बिधूना ने बताया कि शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था की जायेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button