अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक में प्रदान किए गये झंडे

लखनऊ दारुल सफा ए ब्लॉक में बैठक के दौरान एक जुटता के साथ जागरूक करने का आवाहन
जीटी-७००१७, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
०७ जनवरी २०२४
#औरैया।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा तथा विश्वकर्मा ब्रिगेड के प्रदेश पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों महासचिवों की बैठक लखनऊ के दारूलसफा ए ब्लाक के कामनहाल मे शनिवार 6 जनवरी को सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि अभाविशिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने महासभा के संगठन की जनपदवार समीक्षा तथा जिला कमेटी विधानसभा कमेटी नगर पालिका कमेटी नगर पंचायत कमेटी के गठन और उनके बैठकों की समीक्षा की। महासभा के औरैया जिला अध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान श्री विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा महासभा जिला सम्मेलन के माध्यम से विश्वकर्मा समाज को संगठित व एकजुट करने उन्हें जागरूक करने तथा 2024 के लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जोर देगी।
पूर्वमन्त्री ने कहा कि जनपदो में अभाविशिम की नियमित मासिक बैठक करने तथा तहसील ब्लाक नगर पंचायत कमेटी की बैठक करनी चाहिए। सभी को महासभा की सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर महासभा की ताकत बढ़ाने चाहिए। भाजपा सरकार 18 अति पिछड़ी जातियों विश्वकर्मा लोहार, बढ़ई, प्रजापति, सोनार, नाई, धोबी, राजमिस्त्री, माली, मोची, दर्जी, शिल्पी, बुनकर को पीएम विश्वकर्मा स्कीम देने के नाम पर गुमराह कर रही है। आज जब समाज के लड़कों को शिक्षा नौकरी रोजगार की जरूरत है तो उन्हें टूल्स किट्स देकर विश्वकर्मा नौजवानों को 100 वर्षों के पुराने कार्यो में उलझा रही है। जब विश्वकर्मा समाज के नौजवान डाक्टर इंजीनियर एमबीए प्रोफेसर बनना चाहते है तो भाजपा सरकार ने शिक्षा इतनी महंगी कर दिया ताकि गरीब लोग अब डाक्टर इंजीनियर न बन पायें। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईएएस अधिकारी जज बनाने के बजाय इन्हें टूल्स किट्स देकर मजदूर बनाना चाहती है। इसीलिए सभी को भाजपा सरकार से सावधान रहना चाहिए। पूर्वमन्त्री ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ने ही विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया राजनीति और सरकार में हिस्सेदारी दी और किसी दल ने कुछ नहीं दिया। विश्वकर्मा समाज को समाजवादी पार्टी का एहसान कभी नहीं भूलना चाहिए। केवल समाजवादी पार्टी ही पिछड़े वर्गों और विश्वकर्मा समाज का विकास कर सकती है और समाज को सम्मान और अधिकार दे सकती है। इसलिए सभी विश्वकर्मा समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को जिताएं तथा इंडिया गंठबंधन को मजबूत करें। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा ने की। बैठक के दौरान प्रदेश सचिव रमेश शर्मा औरैया, महासभा के जिलाध्यक्ष राम आसरे शर्मा औरैया, जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ रानी शर्मा, भानू विश्वकर्मा औरैया, रोहित शर्मा औरैया मुकेश शर्मा औरैया, नाथूराम शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील शर्मा व राजकुमार शर्मा के अलावा प्रदेश भर के पदाधिकारी आदि रहे।मुख्य अतिथि अभाविशिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने महासभा के संगठन की जनपदवार समीक्षा तथा जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, नगर पालिका कमेटी, नगर पंचायत कमेटी के गठन और उनके बैठकों की समीक्षा की। तथा अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा का झंडा भी प्रदान किया।






