उत्तर प्रदेशलखनऊ

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन व जनपद के सभी थानों में दिलाई शपथ

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 नवंबर 2023

#औरैया।

आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्म0गण के साथ संविधान की उद्देशिका के तहत सभी को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथ- निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका के तहत शपथ ली गयी।
संविधान दिवस के अवसर पर आज रविवार को पुलिस लाइन में समस्त पुलिस जवानों को अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को संविधान के उद्देश्य की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि भारत का संविधान सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ। यह संविधान (26 नवंबर) भारत के संविधान के रूप में घोषित किया गया है। सभी पुलिस जवानों एवं भारत वासियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।इसके अलावा जनपद की कोतवाली औरैया, अजीतमल व बिधूना के अलावा दिबियापुर, सहार, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, फफूंँद व अयाना के साथ ही जिले के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर भी संविधान दिवस के तहत शपथ दिलाने के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। जनपद के सभी थाना कोतवाली में निरीक्षक एवं थाना अध्यक्षों द्वारा शपथ दिलाने का कार्यक्रम किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button