ससुराल से लौट रहे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

साले की गोद भराई क्रायक्रम से लौट रहा था युवक, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
20 नवंबर 2023
#औरैया।
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में सुबह खेतो पर पानी लगाने आये किसानों ने एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज मय पुलिसबल के पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पर्स में मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त कर स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे ससुरालियों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा समेत फोरेंसिक टीम पहुँची है। जहाँ उन्होंने नमूने जुटाए है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। युवक के परिजनों के आने पर शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
इटावा जनपद के थाना ऊसराहार के ग्राम अनंतपुर निवासी नीलेश (26) पुत्र रविन्द्र कुमार विगत शुक्रवार को अपने साले राहुल पुत्र महावीर निवासी कटैया जनपद कन्नौज की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार शाम को 5 बजे सास सुनीता से घर अनंतपुर जाने की कहकर अपाचे बाइक से निकला था। देर रात्रि तक घर नही पहुँचा, जिसके बाद ससुरालियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात्रि में पत्नी अपनी माँ व अपने भाई के साथ ढूंढते हुए अपनी ससुराल भी गयी, लेकिन नीलेश का कही पता नही चला। सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में जब किसान अपने खेतों की तरफ गये तो शीशम के पेड़ से युवक का शव लटकता देख थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त नीलेश के रूप में की। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। ग्रामीणों से पता चला कि थाना इंदरगढ़ क्षेत्र में ग्राम कटैया में युवक की ससुराल है। ससुरालियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पत्नी रूबी, सास सुनीता का रो रोकर बुरा हाल था। सुनीता ने बताया कि शाम 5 बजे नीलेश घर जाने की कहकर बाइक से निकला था। जिसके बाद जब वो घर नही पहुँचा तो उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह उसकी मृत्यु की सूचना मिली। वही मौके पर पहुँचे नीलेश के पिता रविन्द्र व माँ मुन्नी ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि किसी प्रकार की ससुराल में अनबन के कारण नीलेश ने ये कदम उठाया। वही मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार, समेत थाना बेला,सहार का फोर्स मौके पर मौजूद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज को घटना की जांच कर जल्द खुलासा करने को निर्देशित किया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक अपनी 5 बहनों में अकेला था। उसके कोई बच्चा नही था। अपना ऑटो चलाकर भरण पोषण करता था। पिता किसान है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंभर सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव को पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अपनी जांच कर रही है। जल्द खुलासा होगा।