उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

भगवताचार्य के साथ रथ पर सवार रहे कार्यक्रम संयोजक

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
16 नवंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

असजना बिधूना में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर गुरुवार को बिधूना नगर क्षेत्र में सड़कों पर बैंडबाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर कलश यात्रा के आगे रथ पर सवार भगवताचार्य के साथ कार्यक्रम संयोजक भी चल रहे थे। बिधूना क्षेत्र के ग्राम असजना में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक भगवताचार्य पंडित मनोज अवस्थी के नेतृत्व में पूजा अर्चना के बाद कथा पंडाल से भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कलश शोभा यात्रा में रथ पर सवार होकर भगवताचार्य पंडित मनोज अवस्थी के साथ कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार सिंह सेंगर भी आगे आगे चल रहे थे। यह कलश शोभायात्रा कथा स्थल से शुरू होकर विभिन्न गांवों के विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण करती हुई दिबियापुर रोड पर होकर बिधूना नगर पहुंची जहां नगर भ्रमण हुआ बाद में कलश शोभायात्रा पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश सर पर रखकर चल रही थी। तत्पश्चात भगवताचार्य मनोज अवस्थी द्वारा गणेश पूजन के साथ कथा प्रवचन किया गया। भगवताचार्य पंडित मनोज अवस्थी ने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण पुराणों में सर्वश्रेष्ठ है इसके श्रवण मात्र से मानव का कल्याण आसानी से संभव हो जाता है। इस मौके पर कथा परीक्षित रविन्द्र सिंह सेंगर व राजकुमारी कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार सिंह सेंगर व किरन सिंह, अभिषेक सिंह सेंगर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अभय सिंह सेंगर, क्षत्रपाल सिंह सेंगर, श्याम पाल सिंह सेंगर, शिव नरेश सिंह चौहान, राजू , रामनरेश सिंह चौहान, रामू राव, गजेंद्र सिंह सेंगर आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button