सपा पीडीए की जन जागरण साइकिल यात्रा बिधूना क्षेत्र में निकली

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 नवंबर 2023
#बिधूना,औरैया।
इलाहाबाद से चलकर 25 जिलों में होती हुई समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा का गुरुवार को बिधूना कस्बे के राम दर्शनी प्रेमचंद गेस्ट हाउस से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा को बिधूना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेखा वर्मा वी सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि देश के विकास के लिए केंद्र की सत्ता का बदला जाना बहुत ही जरूरी है। केंद्र जहां आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर रही है वहीं संविधान को भी खत्म करने पर लगी हुई है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, ऐसे में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता सपा की तरफ आशा भरी निगाह से निहार रही है। इसके चलते सपा जनों की जिम्मेदारी है कि वह जनता को अधिक से अधिक अपने साथ जोड़ने का प्रयास करें। इस दौरान साइकिल यात्रा के मुखिया समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि आज छात्र नौजवान किसान सब परेशान है यहां तक की अपनी मांग को लेकर आंदोलन पर बेटियों पर लाठी चार्ज, उन्हें अपमानित एवं उनके साथ बदसलूकी करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है यह जुल्मी सरकार केवल चंद्र व्यापारियों को देश बेचना चाहती है और देश को गरीबी में के मुहाने पर ला खड़ा कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब देश व प्रदेश का युवा अब जाग चुका है अपने हक अधिकार के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व मंत्री रामबाबू यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, ध्यान सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, श्याम बाबू यादव, विधायक प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण यादव, बबलू, छत्रपाल सिंह वर्मा, सपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, विधायक लालजी गुप्ता, अम्मार सिद्दीकी, सफीक खान व कल्लू आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे, तथा साइकिल यात्रियों को फूल मालाओं से लाद कर उन्हें सम्मानित कर जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद चिरकुआ, भगवानपुरा, नगला राजा, कुदरकोट, एरवाकटरा, उमरैन होते हुए यात्रा अलीपुर चपुन्ना में रात्रि विश्राम करेगी।