उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

महिला सशक्तिकरण स्वावलंबन नारी सुरक्षा नारी सम्मान व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया गया जागरूक

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
18 अक्टूबर 2023

#औरैया।

पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम के निर्देशन में मिशनशक्ति फेज 04 अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्र अयाना के ग्राम रोशनपुर में कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर एक प्रेरणात्मक लघु नाटक का मंचन व नुक्कड़ नाटक में नारी सुरक्षा का कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन,नारी सुरक्षा-नारी सम्मान व हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक किया गया। जिला अधिकारी एवं पुलिस कप्तान द्वारा मिशन शक्ति के तहत व्यापक तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं बालिकाओं युवतियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए डीएम व एसपी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है।
मिशन शक्ति फेज फोर के अंतर्गत महिलाओं युवतियों एवं किशोरियों को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, नारी-सुरक्षा, नारी- सम्मान को लेकर दैनिक रूप में अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम रोशगपुर में कन्याओं की भूण हत्या रोकने के लिए प्रेरणादायक लघु नाटक कन्या भ्रूण हत्या का आयोजन किया गया। दहेज उत्पीड़न को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक देखकर मौजूद लोग भाव विभोर हो गये। इसके साथ ही दहेज रूपी दानव को समूल समाप्त करने का संकल्प लिया गया। महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के लोगों को विभिन्न प्रकार के आयोजनों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। अधिकारी द्वय का कहना है कि पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को पुरुषों के समानांतर लाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयत्न किये जा रहे हैं। इसी के चलते जनपद के विभिन्न कॉलेजों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से कार्क्रयमों को आयोजित करते हुए महिलाओं में आत्म स्वावलंबन जागृत करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्ताक प्रतीत हो रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button