उत्तर प्रदेशलखनऊ

पालिकाध्यक्ष ने नरायनपुर वार्ड का किया निरीक्षण

वार्ड वासियों की जानी समस्यायें,जल्द नई सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
08 अक्टूबर 2023

#औरैया।

नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने रविवार को सुबह नगर के नरायनपुर वार्ड 7 के इंद्रानगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्यायें सुनीं। उन्होंने यहां पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने व आवश्यकतानुसार नई सड़कों का सीसी निर्माण जल्द करवाये जाने का आश्वासन दिया।
समाजसेवी संजीव गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, अजय पोरवाल ने जल भराव से निजात दिलाए जाने के लिए सीसी सड़क बनवाए जाने का पालिका अध्यक्ष से मांग की। पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने जल्द से जल्द नई सड़क बनवाने जाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष रविवार की सुबह करीब 7 बजे वार्ड नम्बर 7 नरायनपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी ने पेयजल की समस्या तो किसी ने जल भराव की समस्या बताई। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही समस्याओं का निदान कराने की बात कही। कुछ लोगों ने पक्की सड़क की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पक्की सड़कों का निर्माण करवा दिया जायेगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर वार्ड सभासद मुकेश कुशवाहा समेत सुरेंद्र सिंह आजाद, वीर सिंह, लल्ला कुशवाहा, सोनू, गौतम कुशवाहा, प्रशांत कुमार, बालवीर व अन्य कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button