बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस में आई 89 शिकायतें 16 का हुआ निस्तारण

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
07 अक्टूबर 2023
#बिधूना,औरैया।
बिधूना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 89 फरियादियों द्वारा शिकायती पत्र दिए गए जिसमें 16 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया वहीं लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बिधूना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 89 फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा 16 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायती पत्र राजस्व विभाग से संबंधित आए हैं। इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता किसी भी कीमत पर छम्य नहीं होगी और शिथिलता पाए जाने पर इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व शासन को भेजी जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा सीओ अशोक कुमार सिंह नायब तहसीलदार पियूष साहू कानूनगो जगदेव सिंह प्रमोद पाल आदि प्रमुख अधिकारियों के साथ अंबुज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।