वृद्धाश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर वृद्धो के पौछे गए आंसू

संस्था सचिव राजवर्धन ने वृद्धों को दिखाया अपनापन लगाया गले बढ़ाया उत्साह
सचिव ने वृद्धो को वस्त्र प्रदान कर बढ़ाया मनोबल दी सांत्वना, किया संवाद
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
03 अक्टूबर 2023
#औरैया।
गत दिवस को जनपद औरैया में ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम आनेपुर औरैया में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर सर्व प्रथम मां शारदे को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ल अंजाम के द्वारा किया गया। साथ में ही सर्व प्रथम वृद्ध आश्रम की आवश्यकता के लिऐ नाटक संस्था द्वारा संचालित प0 दीन दयाल उपाध्याय कौशल प्रशिक्षण के छात्र/छात्राओं द्वारा अपना अभिनय दिखाकर समस्त लोगों को आंसू पोछने के लिए मजबूर कर दिया, उसके उपरांत राष्ट्रीय कवि एवं लेखक सुरेश कुमार दुबे धक्कड़ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात संवासी राम कुमार के द्वारा वृद्ध आश्रम की सुविधाओ के ऊपर कविता सुनाकर समस्त लोगों को जागरूक किया। दुनिया बनाने वाले गीत भिखारी लाल की टीम द्वारा नृत्य कर लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया, तथा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा समस्त संवासियों को कुर्ता, पैजामा, धोती, ब्लाउज, साया आदि कपड़े भेट कर संवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ल द्वारा समस्त आए हुए अतिथियों को शाल ओढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव श्री शुक्ल ने वृद्ध महिलाओं व पुरुषों से संवाद किया। श्री शुक्ल से मिलने के लिए अतुर वृद्धजनों ने सचिव श्री राजवर्धन को अपने बीच पाकर एवं उनके द्वारा वृद्धजनों की देखरेख किए जाने को लेकर भावुक होते हुए भूरि-भूरि सराहना की। श्री शुक्ला ने वृद्धजनों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका उन्हें शांत्वना दी और आत्मीयता प्रदर्शित की। संस्था सचिव श्री शुक्ल ने वृद्धजनों को अपनापन दिखाया एवं उनका उत्साह वर्धन किया। इस दौरान कुछ वृद्धजन तो इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक आये। यह सुहावने पल कैमरा की नजर में कैद हो रहे थे।कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 इंद्रासिंह अभुद्या चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, विश्वनाथ सेंगर, सुरेश चंद्र शुक्ल, अजय चौहान, प्रबंधक नरेंद्र पाल, क्वालिटी हेड सुशील कुमार, लेखाकार हिमांशु मिश्रा, सत्यम अवस्थी, हरदीप कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।