आज श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में बहेगी काव्य रसधारा

स्थानीय देवकली मंदिर के समीप होगा कवि समागम, कार्यक्रम का आयोजन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 सितंबर 2023
#औरैया।
स्थानीय देवकली मंदिर के समीप आनन्दम कृपा फाउंडेशन के आयोजकत्व में विगत 24 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आचार्य अंकुश तिवारी जी श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमयी व्याख्यान कर रहे हैं। कथा पंडाल में 27 सितंबर बुधवार को आयोजको द्वारा विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन में काव्य रसधारा बहेगी। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजको द्वारा दी गई है।
कार्यक्रम के आयोजक कवि अजय अंजाम एवं उनकी टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंदम कृपा फाउण्डेशन के तत्वावधान में देवकली मंदिर के समीप गत 24 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें आचार्य कथावाचक आचार्य अंकुश जी संगीतमयी कथा प्रवचन कर रहे हैं। इसके साथ ही राम कथा भी चल रही है। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 27 सितंबर को श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में विषद कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कविगण काव्य रसधारा बहायेगे। आयोजक मंडल ने बताया कि कवि सम्मेलन में ख्यातिलब्ध कविगण आ रहे हैं। जिनमें प्रवीण शुक्ल दिल्ली हास्य काव्य पाठ करेंगे। जबकि कमलेश शर्मा इटावा देशभक्ति व ओजस्वी काव्यपाठ करेंगे। मधु मोहिनी दिल्ली श्रृंगार रस में काव्य पाठ करेगी। अभय निर्भीक लखनऊ देश भक्तिमय काव्य पाठ करेंगे। बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी गीतकार व राजीव राज इटावा गीतकार के साथ ही राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम देशभक्ति की कविताएं सुनाते हुए काव्य पाठ करेंगे। आयोजकों द्वारा शहर एवं क्षेत्र के लोगों से कवि सम्मेलन में पहुंचकर कवि सम्मेलन का लुफ्त उठाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है।