उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस ने लौटाई बच्चों के मां-बाप की मुस्कान

जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
12 सितंबर 2023

#फफूँद,औरैया।

थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व दो बच्चे गायब हो गये थे। बच्चो के परिजनों ने काफी तलाश की थी, लेकिन नही मिले थे। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह बच्चो को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया है।
थाना क्षेत्र के गांव बनके पुरवा निवासी अजमेर सिह यादव का 12 वर्षीय पुत्र अनुराग यादव अपने मित्र 11 वर्षीय करन सिह यादव पुत्र हरीराम के साथ मे खलते हुये पाता स्टेशन पर पहुच गये। जहां पर पैसेंजर गाड़ी आकर के रुकी जिसपर बच्चे बैठ गये और कानपुर पहुच गये कानपुर में घूमते रहे। मंगलवार की सुबह गोमती गाड़ी से वापस बच्चे दिबियापुर स्टेशन पर उतरे जहां पर जीआरपी ने देख लिया और फफूँद पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्चो को लेकर आई, जहां पर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों को बच्चे मिलने पर घर वालो का चेहरा खिल उठा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button