युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कानपुर देहात/औरैया संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।
ग्राम बक्शी का पुरवा थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात निवासी प्रधान पुत्र गोकुल (38) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर वालों ने सुबह 6 बजे के लगभग प्रधान पुत्र को फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा। इसके बाद रोना-पीटना मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्वजनों ने बताया रक्षा बंधन पर अपनी पत्नी उर्मिला के साथ अपनी ससुराल गांव रंजीतपुर थाना दिबियापुर आया था।ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात्रि शराब पीने को मना करने पर पत्नी से विवाद हुआ था। प्रधान पुत्र की मौत के बाद पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रधान पुत्र की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। कंचौसी चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।