उत्तर प्रदेशलखनऊ

शामली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग महिला की मौत


ग्लोबल टाइम्स 7 शामली
रवि मलिक जीटी 7899
शामली के कोतवाली थाना क्षेत्र में दयानंद नगर स्थित एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया वहीं आग लगने से एक महिला की मौत हो गई तथा कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं सूचना मिलते ही एसपी शामली अभिषेक झा भी मौके पर पहुंच गए घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गए।
इस सम्बन्ध में एसपी शामली अभिषेक ने बताया कि शामली शहर के मोहल्ला दयानंद में एक मकान की दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया घटना में एक महिला की मौत व कुछ कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है जिसमें मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है वहीं घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस पूरे मामले में दोषी फैक्ट्री मालिक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कि जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button