उत्तर प्रदेशलखनऊ

टोल फ्री नंबर से प्राप्त श्रमिक की समस्याओं निस्तारण शीघ्र किया जायेगा : सौम्या पाण्डेय

मुख्यमंत्री की अपेक्षा अनुरूप श्रमिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु श्रम विभाग उ० प्र० द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर 18001805160

अब प्रदेश में श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने की मुहिम हुई तेज

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर

अपर श्रम आयुक्त, श्रीमती सौम्या पांडे द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रम विभाग में श्रमिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु टोल फ्री नंबर 18001805160 ,0512- 2295176 एवं 0512 -2297142 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कराए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है साथ ही श्रमिकों को इस माध्यम से और जागृत किया जा रहा है।
इस टोल फ्री नंबर को जारी करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके।
श्रमिक इस टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत/समस्याओं को किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 9:30 से सायं 6:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिससे श्रमिकों को होने वाली विभाग से संबंधित किसी भी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा|
अपर श्रम आयुक्त महोदया द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को जानने व शिकायतों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और समय से शिकायतों/समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जा सके।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button