अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
13 अगस्त 2023
#औरैया।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा मंडल के पदाधिकारी रमेश चंद्र शर्मा एवं जिलाध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें प्रदेश सचिव, विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड, विधानसभा एवं तहसील व ब्लाक अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष संरक्षक एवं सदस्य पदों पर मनोनयन किया है। इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा की संस्तुति पर प्रदेश सचिव के पद पर रमेश चंद शर्मा गोविंद नगर औरैया एवं कृष्णकांत ओझा बाबरपुर अजीतमल को मनोनीत किया गया है। जबकि महासभा विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सदस्य के पद पर भानु शर्मा, सोमनाथ शर्मा व चरण सिंह शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने रामकुमार शर्मा को औरैया तहसील अध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा को अजीतमल तहसील अध्यक्ष व मनोज कुमार शर्मा को बिधूना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य संरक्षक मंडल में ओम प्रकाश ओझा, नाथूराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, ओपी शर्मा, रामशंकर शर्मा, राम अवतार ओझा व राम शंकर शर्मा को शामिल किया गया है। वही विशेष आमंत्रित सदस्य में मोतीलाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष शर्मा व सर्वेश शर्मा को शामिल किया गया है। इसी तरह से विधान सभा 203 दिबियापुर डॉ ध्रुवचंद झां, विधान सभा 204 औरैया से बबलू शर्मा एवं विधानसभा 202 बिधूना से अनुज कुमार शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर ब्लॉक औरैया से राकेश शर्मा, ब्लॉक एरवाकटरा से पुष्पेंद्र शर्मा, ब्लॉक अछल्दा से विपिन कुमार शर्मा, ब्लॉक भाग्यनगर से सौरभ शर्मा, ब्लॉक अजीतमल से परवेश शर्मा, ब्लॉक सहार से बेचेलाल शर्मा, ब्लॉक बिधूना से संदीप कुमार शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने नगर अध्यक्ष के पद पर औरैया अखिलेश शर्मा, बिधूना से विजय कुमार शर्मा, अजीतमल से विपिन कुमार शर्मा, अटसू से गुड्डू ओझा, दिबियापुर से राजीव शर्मा, अछल्दा से संदेश कुमार उर्फ कल्लू शर्मा व फफूँद से छून्ना शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा उपरोक्त पदाधिकारी से पद का निर्वहन करने की अपील की गई है।