उत्तर प्रदेशलखनऊ

लवेदी में सर्पदंश से हुई भैंस की मौत

ग्लोबल टाइम 7 न्यूज़ नेटवर्क रिपोर्ट

संजीव भदोरिया
बकेवर लखना

इटावा । तहसील चकरनगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम लवेदी में आज एक भैंस की सांप के डसने से मृत्यु हो गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर राजीव रत्न मिश्रा को जानकारी होते ही कि ग्राम लवेदी में महिला किसान श्रीमती निशा देवी पत्नी स्वर्गीय सुनील कुमार की भैंस को सर्प ने डस लिया है और भैंस की लगभग 11 बजे मृत्यु हो गई । सर्वप्रथम पैरा लीगल राजीव रतन मिश्रा ने लेखपाल को सूचित किया और फिर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर साहब विनय कुमार मिश्रा को सूचित किया । सूचना पाते ही मौके पर लेखपाल अवनीश कठेरिया एवं पशु चिकित्सालय के हेड डॉ विनय कुमार मिश्रा एवं पैरावेट विक्रम यादव उनके सहयोगी फार्मासिस्ट अनिल वीर सिंह चौहान एवं फार्मासिस्ट अजय प्रताप सिंह पहुंचे एवं पशुपालक श्रीमती निशा देवी के घर पर अपनी चिकित्सालयी कार्यवाही करके वापस चले गए । पशुपालक निशा देवी से पूछताछ के दौरान पता चला की बीती रात भैंस बड़ी जोर जोर से उछल रही थी तो मैंने देखा की भैंस अपने पैर को जमीन पर नहीं लग रही है और जोर-जोर से उछल रही है तभी कुछ दूर घास की तरफ एक काला सर्प जा रहा था सुबह डॉक्टर साहब को बुलाया और गांव के लोग एकत्रित होने लगी भैंस जमीन से उठ नहीं रही थी तभी लगभग 11 बजे भैंस के मुंह से झाग और नाक से ब्लड निकला और भैंस ने दम तोड़ दिया ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button