सीएससी बिधूना में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

डिप्टी सीएमओ ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया निरीक्षण
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 अगस्त 2023
#बिधूना,औरैया,संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अनिल शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनिल शुक्ला ने कहा कि फाइलेरिया जान घातक बीमारी है और इसके बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर है और इसी के चलते सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में जांचों व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है, साथ ही घर-घर जाकर भी विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
इस मौके पर संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अविचल पांडे ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है घर घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता एल्बेंडाजोल की खुराक लोगों को खिला रहे हैं 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली डीईसी व एक एल्बेंडाजोल की गोली 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को दो गोली डीसी 15 वर्ष से अधिक आयु वालों को तीन गोली डीईसी है गोली एल्बेंडाजोल की दी जाएगी वही गर्भवती महिलाओं को कोई दवा नहीं दी जाएगी। बाद में क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा में मलेरिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने के साथ लोगों को फाइलेरिया की खुराक भी खिलाई गई। इस जागरूकता कार्यक्रम अभियान का उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मौके पर अशोक चौहान सभासद राज नारायण पांडे चीफ फार्मासिस्ट अवधेश सेंगर सचिन कुमार नर्स मेंटर पदम सिंह योगेंद्र चौहान देवेंद्र कुमार राम किशोर राजीव कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।