उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाइक द्वारा औरैया से दिल्ली जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत

फिरोजाबाद कठफोडी के समीप हुई दुर्घटना, शव घर आते ही मचा कोहराम

जीटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 अगस्त 2023

#औरैया।

शहर के बौद्ध विकास (सैनिक कॉलोनी) निवासी दंपति बीती रात औरैया से अपने पिता की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के उपरांत बाइक द्वारा दिल्ली जा रहे थे, जैसे वह जनपद फिरोजाबाद कठफोडी के समीप पहुंचे उसी समय मार्ग दुर्घटना में दंपत्ति की मौत हो गई। गुरुवार को अपराह्न दंपत्ति के शव घर पर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
औरैया के मोहल्ला बौद्ध विकास (सैनिक कॉलोनी) सरिया फैक्ट्री के समीप निवासी अनुपम 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजकुमार के पिता का निधन 21 जुलाई को हो गया था। उनकी त्रयोदशी 7 अगस्त को होने के उपरांत वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली नोएडा जाने के लिए मोटरसाइकिल द्वारा बुधवार की रात्रि करीब 9:30 बजे परिजनों के मना करने के बाद भी घर से निकला था, जैसे ही वह जनपद फिरोजाबाद के कठफोड़ी के समीप पहुंचा उसी समय मार्ग दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक दंपति के शव गुरुवार को घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दंपति का अंतिम संस्कार शेरगढ़ घाट यमुना तट पर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक अनुपम की शादी कमोबेश 12 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। पत्नी छह माह की प्रेग्नेंट बताई जा रही है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। जबकि उसके दो भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। इसके अलावा उसकी चार बहने हैं जो शादीशुदा हैं। तीनों भाई नोएडा में ही रहते हैं और वहां पर कपड़ा का व्यापार करते हैं। घर पर उसके माता-पिता रहते थे। जिनमें पिता का निधन हो चुका है। अनुपम एवं उसकी पत्नी की मौत से मां कमला देवी एवं परिजनों का करुण-क्रंदन गूंज रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button