उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सयुक्त रूप से किया मोहंरम जुलूस का निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

पुखरायॉ

• थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत जुलूस को लेकर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूतिं व जिलाधिकारीनेहा जैन के द्वारा भ्रमण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को जांचां एवं परखा गया।

पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात व जिलाधिकारी नेहा जैन के द्वारा मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में भ्रमण कर निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय व जिलाधिकारी नेहा जैन के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों से वार्ता कर कुशल क्षेम लिया गया एवं त्योहार को सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी गण को सतर्कता के साथ निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान उपजिलाधिरी अकबरपुर अनीता शेखर, राजकुमार चौधरी उपजिलाधिकारी भोगनीपुर, रवि कान्त गोड़ क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button