उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला से नकदी व जेवरात लूटकर लुटेरे हुए फरार।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात

राजपूर सिकन्दरा

बीते करीब एक सप्ताह से चोर, लुटेरों वा टप्पेबाजो ने सिकंदरा सर्किल क्षेत्र को सेफ जोन समझ रखा है। जहां पर लगातार एक के बाद एक बारदातों को अंजाम देते चले जा रहे हैं।मगर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है।
बता दें कि करीब 4 दिन पूर्व सर्किल क्षेत्र के सिकंदरा थाना अंतर्गत रसधान कस्बा से अज्ञात चोरों द्वारा 2 किसानों की तीन बकरियों को दिनदहाड़े पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरी कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी गई। जिसके बाद रसधान निवासी गौशाला में कर्मचारी नेहरू राजपूत की पत्नी से टप्पेबाजों द्वारा सोने के बाले छीन लिए गए। वही बेखौफ लुटेरों द्वारा राजपुर थाना क्षेत्र के खासभरा गांव निवासी राजमिस्त्री सर्वेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ नव माह की पुत्री अंजली को लेकर सदर कस्बा में लगी नुमाइस दिखाने बाइक द्वारा गया हुआ था। जहां से वह शाम करीब 10:बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुगल मार्ग से गांव जाने वाले रास्ते पर करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचा। तभी पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने अवैध असलहा के बल पर उसकी जेब में पड़े ₹3000 व पत्नी का मंगलसूत्र लूट लिया। इस दौरान अज्ञात लुटेरों द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए 9 माह की बच्ची को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना राजपुर पुलिस से की गई है। वहीं राजपुर थाना प्रभारी देवनारायण द्विवेदी ने बताया की घटना की जांच कर अज्ञात लुटेरों की तलाश कराई जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button