उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में उतराता मिला

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगूपुर का मामला परिजनों में मचा कोहराम

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
24 जुलाई 2023

#औरैया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पैगूपुर गांव से दो दिन से लापता किशोरी का शव सोमवार की सुबह तालाब में उतराता मिला। शव देख घर मे कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही एसपी चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। वही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने दो दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी को ढूढंने का प्रयास नही किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगूपुर का रहने वाला विमल कुमार गुजरात मे रहकर रंगाई- पुताई का काम करता है। गांव में घर पर उसकी पत्नी पिंकी पुत्री शिवानी व पुत्र शिवम और सनम के साथ रहती है। पुत्री शिवानी पास में ही स्थित ओम प्रकाश चौबे महाविद्यालय में पढ़ाई करती थी। शनिवार की शाम शिवानी लापता हो गयी थी। जिसके बाद उसकी माँ ने पिता को लापता होने की सूचना दी। तो वह भी गुजरात से घर पहुँच गया। रविवार को शिवानी की माँ पिंकी ने गांव के ही रहने वाले रोहित पुत्र सियाराम पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह गांव के तालाब में लोगो ने किशोरी का शव उतराता देखा। जिसके बाद पिंकी ने पहचान अपनी पुत्री शिवानी के रूप में की। शव देख घर मे कोहराम मच गया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ भरत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तो गुस्साए परिजनों ने शव नहीं उठने दिया और आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। उसके बाद एसपी चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतिका के परिजनों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन माने। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी चारु निगम ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button