पास्को एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स.7
डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035
नगरा बलिया। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली
है। पुलिस द्वारा उल्लेखनीय है कि रविवार को उ0नि0 शिव सागर द्विवेदी मय हमराह हे0का0 सूरज गिरी, महिला का0 मनीषा पाल के थाना हाजा से रवाना होकर मुखवीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 205/23 धारा 363, 366A, 504, 506 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र हीरा राम निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया को मालीपुर चट्टी से समय 09.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय बलिया रवाना किया गया।