राजभावि पार्टी की बैठक मे नव मनोनीत पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमारGT-70029
रसडा़ बलिया
रसड़ा (बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक रामलीला मैदान रसड़ा मे पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर पी. एन .तिवारी के अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई। बैठक शुक्रवार 12:00 बजे आरंभ हुई जिसमें नव मनोनीत पदाधिकारी श्रीमती मंजू गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सुनील कुमार सरदासपुरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता,घनश्याम तिवारी को मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ और दिनेश शर्मा को जिला अध्यक्ष बलिया का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके तत्व पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार असफल है जिससे देश के नागरिक परेशान इसके साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।
बैठक मे सर्व श्री धनुषधारी राम, वीरेंद्र राम, छोटे लाल वर्मा,दिनेश शर्मा ,मंजू गुप्ता, कमली देवी, कुसुम देवी सुनील कुमार ‘सरदासपुरी’घनश्याम तिवारी, जाकिर हुसैन इत्यादि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। बैठक का संचालन सरदासपुरी ने किया।






