उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

जर्जर विद्यालयों का ध्वस्तीकरण एक हफ्ते में पूरा करवायें, लापरवाही करने पर होगी कार्यवाही : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

कुछ दिनो पहले ग्लोबल टाइम्स-7 पर चली खबर को संज्ञान में लेते हुए आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय द्वारा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ विद्यालयों की दशा एवं दिशा को सुधारने हेतु समीक्षा बैठक ली गयी, जिसमें उन्होंने कायाकल्प की समीक्षा करते हुए यह पाया कि इसमें अभी प्रगति बहुत कम है, दिव्यांग शौचालय बहुत कम बने है, बाउण्ड्रीबाल इत्यादि का काम अभी काफी शेष है, ऐसी स्थिति में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने कहा कि इन कार्यो में प्रगति लाये, साथ ही साथ जर्जर विद्यालयों का ध्वस्तीकरण एक हफ्ते में पूरा करवायें वरना लापरवाही करने पर कार्यवाही की जायेगी। निपुण के अन्तर्गत सभी विद्यालयों के निरन्तर निरीक्षण के निर्देश दिये गये

Global Times 7

Related Articles

Back to top button