स्थानीय गोपाल वाटिका में किया गया विचित्र पहल द्वारा वृक्षारोपण

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सामाजिक संगठनों से मांगा समर्थन
शव यात्रा वाहन नगर पालिका को गिफ्ट करने पर डीजल व चालक उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
17 जुलाई 2023
#औरैया।
स्थानीय श्री गोपाल वाटिका में सामाजिक संगठन एक विचित्र पहल के द्वारा रविवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने सामाजिक संगठनों से समर्थन मांगा। उन्होंने शव यात्रा वाहन नगर पालिका को गिफ्ट करने पर डीजल व ड्राइवर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिस पर संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुप्ता ने खुशी का इजहार करते हुए आभार व्यक्त किया।
सामाजिक संगठन एक विचित्र पहल द्वारा शहर के श्री गोपाल वाटिका आश्रम में रविवार को हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एवं श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता एवं सभासद विवेक गुप्ता उर्फ कुल्लन नेता ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने पौधारोपण कार्यक्रम किए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग नगर पालिका से संबंधित जो भी समस्याएं है उनसे अवगत कराएं, समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि आपके सहयोग की आवश्यकता है। आप लोग पूरी ताकत के साथ सहयोग करें। एक दूसरे के सहयोग से ही नगर आगे बढ़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सबका एवं उनका भी उद्देश्य है कि जिस उम्मीद से आप सब लोगों ने जो औरैया में परिवर्तन का काम किया है उस परिवर्तन को आगे बढ़ाएं। रही बात औरैया के विकास की इसके लिए नगर पालिका आपके साथ खड़ी दिखाई देगी। आगे उन्होंने कहा कि शहर की जनता के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।श्री गुप्ता ने कहा कि शवयात्रा वाहन को यदि नगर पालिका को गिफ्ट कर दिया जाए तो वह इसके लिए डीजल एवं चालक खर्चा सहित उपलब्ध कराएंगे। इस वक्तव्य पर विचित्र पहल के अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि इस समस्या का समाधान करने पर खुशी का इजहार करते हुए उनका संगठन पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से सभासद विवेक गुप्ता उर्फ कुल्लन नेता, रामू पेंटर के अलावा बड़ी संख्या में संगठन व समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।