उत्तर प्रदेशलखनऊ

यमुना तट के किनारे बाढ़ आने की संभावनाओं को देखते हुए तहसील प्रशासन सिकंदरा हुआ अलर्ट

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
13 जुलाई 2023

सिकंदरा

तहसील प्रशासन सिकंदरा ने हर स्थिति से निपटने के लिए किया स्थलीय निरीक्षण

सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र में काफी दिनों से हो रही अनवरत बारिश एवं भीषण बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए बाढ़ जैसी भया वह स्थिति उत्पन्न होने की आशंकाओं को लेकर तहसील प्रशासन सिकंदरा काफी सतर्क नजर आया। प्राप्त खबरों के अनुसार एक तरफ हाथी कुंड से 1लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने को लेकर यमुना नदी में पानी का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। जिसके कारण यमुना नदी के किनारे दर्जनों गांव में बाढ़ आने की संभावनाओं को देखते हुए आज परगनाधिकारी सिकंदरा सुरभि शर्मा एवं तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह ने यमुना तट के किनारे जैसल पुर महादेवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों को हर संभव बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए आश्वासन दिया। जिसके लेकर आज जैसल पुर में देवा में पदाधिकारी सिकंदरा एवं तहसीलदार सिकंदरा में निरीक्षण कर सरकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए और मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button