नव विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी,मौत

बुधवार को जयपुर से वापस पत्नी को लेकर आया था घर
जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
29 जून 2023
#फफूँद,औरैया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के कमरे में गुरुवार की भोर स्वजनों ने नवविवाहिता का शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गये, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव रमऊ निवासी सलीम ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री निशा की शादी यथा संभव दान दहेज देकर फफूँद थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी शमसुद्दीन के बड़े पुत्र आमिर के साथ विगत 12 नवंम्बर 2019 को की थी। आमिर जयपुर में प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विगत एक माह पूर्व आमिर घर आया जहां से पत्नी को लेकर अपने साथ मे जयपुर चला गया। बकरीद के त्यौहार की वजह से वह बुधवार की सुबह पत्नी व बच्चा को लेकर गांव घर पर आया, जहां से चादर चढाने के लिए मकन्दपुर पत्नी को लेकर चला गया। रात को वापस आया। पत्नी के साथ मे कमरे में सो गया। तभी रात्रि में पत्नी ने छत के कुंड़ा में दुपट्टे से फांसी का फंदा बना कर उसमे झूल गई। सुबह बच्ची के रोने पर पति जागा तो देखा पत्नी फाँसी पर झूल रही है। यह नजारा देख वह रोने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर स्वजन व गांव के लोग आ गये, जिन्होंने मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोगो के आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम, व अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिह कुशवाह, सीओ भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक जीवाराम सहित तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के एक पुत्री महक दो वर्ष की है। इस सम्बंध में सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि दखलीपुर गांव में घर के अंदर एक नव विवाहिता ने फाँसी लगाई थी, कारण क्या रहा यह जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





