उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP के सरकारी अस्पतालों में 1 जनवरी से पर्चा बनाने के लिए बताना होगा आधार और मोबाइल नंबर, जानिए वजह


गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
जिला अस्पताल के सीएमएस मुकुंद बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में HMIS सलूशन के तहत यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें सभी मरीजों के ओपीडी पर्चे ऑनलाइन बनाए जाएंगे. देखा जाता है कि ऑफलाइन पर्चों से मरीजों को भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से मरीजों का पूरा डाटा सेव हो जाएगा जो जिला अस्पताल में हमेशा के लिए मौजूद रहेगा
मोबाइल नंबर भी देना अनिवार्य होगा. यह प्रक्रिया एक जनवरी, 2023 से पूर्ण रूप से शुरू कर दी जाएगी. मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस मुकुंद बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में HMIS सलूशन के तहत यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें सभी मरीजों के ओपीडी पर्चे ऑनलाइन बनाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि ऑफलाइन पर्चों से मरीजों को भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से मरीजों का पूरा डाटा सेव हो जाएगा जो जिला अस्पताल में हमेशा के लिए मौजूद रहेगा. इसके लिए अस्पताल आने वाले सभी मरीजों से मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड भी मांगा जा रहा है. अगर किसी भी मरीज का सरकारी अस्पताल में एक बार पंजीकरण हो जाता है, तो दोबारा उसको अपना पर्चा बनवाने के लिए इधर से उधर नहीं भटकना पड़ेगा. मरीज सिर्फ अपना नाम या मोबाइल नंबर बता कर ही अपना पुराना पर्चा निकलवा सकेगा. यह प्रक्रिया यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से नव वर्ष से सभी सरकारी अस्पतालों में लागू कर दी जाएगी.

Global Times 7

Related Articles

Back to top button