उत्तर प्रदेशलखनऊ

आपसी विवाद में पति ने पत्नी को पीटा

पत्नी ने पति के खिलाफ लिखाया मुकदमा

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
27 जून 2023
# शिवली
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर शिवराजपुर गांव में घरेलू विवाद के कारण पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई जिससे पत्नी की आंख व पैर में चोट आई है, पत्नी द्वारा पति के खिलाफ कोतवाली शिवली में कानूनी कार्यवाही करने हेतु मुकदमा दर्ज कराया गया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर शिवराजपुर गांव निवासिनी शीतल का अपने पति नेमिष उर्फ लाला पांडे के साथ विगत दिवस शाम लगभग 8 बजे किसी बात पर विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर नेमिष ने अपनी पत्नी शीतल के साथ मारपीट की जिस कारण शीतल के आंख और पैर में चोट लगी है, घटना से आहत होकर पीड़िता द्वारा पति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है | कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की अग्रिम कार्यवाही करने हेतु घटना की जांच कराई जा रही है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button