अनवरत आसमानी पानी की आफत से आम जनजीवन अस्त व्यस्त किसान बना उदास।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
21 जून 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र में लगातार अनवरत वारिस का सिलसिला 24 घंटे से चल रहा है। जबकि आज वही पर तहसील परिसर सिकंदरा में दोपहर 12 बजे से लेकर लगातार आसमानी तेजी से बारिश होने के कारण तहसील परिसर सिकंदरा में पसर गया सन्नाटा। प्राप्त खबरों के अनुसार विगत 20 जून को दोपहर 2 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शाम ढलते तक चलता रहा। एवं पूरी रात बारिश का दौर चलने से आम नागरिकों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बताया कि अचानक बारिश हो जाने से खेतों में खड़ी मूंग की फसल 25 परसेंट चौपट हो गई। और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। इतना ही नहीं निरंतर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से सड़क एवं नाला पानी ही पानी में तब्दील हो गए।