घर से नाराज होकर ट्रेन से कटने पहुंची महिला बाल-बाल बची

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा के भरथना फटक पर उस वक्त चीक पुकार मच गई जब एक महिला रेलवे ट्रेन की पटरियों के बीचों बीच चलने लगी सामने से सुपर फास्ट ट्रेन आ रही थी ।
गनीमत यह रही महिला को लोगों की आवाज़ सुनाई देने लगी, जिससे उसका मन घुमा और वह पटरियों के बीच से बाहर निकलने लगी , इतने में सुपरफास्ट ट्रेन की तेज हवा से महिला पथरियों में गिर पड़ी जिससे मामूली चोट आई।
आपको बता दे मामला भरथना का है जहां रेलवे फाटक से गुजर रही महिला अचानक से कानपुर की तरह पटरियों में धीमी गति से पैदल चलने लगी । उधर से इटावा की ओर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी । इधर जैसे ही महिला को लोगों ने गलत दिशा में जाते हुए देखे । तो कई लोग तेज आवाज में हट जाओ हट जाओ चिलाने लगे । कई लोग महिला को पकड़े के लिए दौड़ पड़े लेकिन ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई । इधर महिला का मन घुमा तो वह पटरियों के किनारे जाने लगी इतने में ट्रेन नजदीक आ गई और हवा के झोंके से महिला थोड़ी दूर पथरियों में गिर पड़ी।
ट्रैन जब तक निकली तब तक महिला वही पड़ी रही उसके बाद लोगो की भीड़ जुट गई । महिला को लोगो ने उठाकर बैठाया पानी पिलाया शांति पूर्वक महिला से जानकारी की गई । तब पता चला महिला के मामूली चोट आई , महिला ने दबी आवाज में बताया गिरधारीपुरा की निवासी हुं घर पर पति दारू पीकर मारपीट करता है जिस कारण मैं अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए आई हुई थी । लेकिन प्रभु की कृपा से बच गई ।
समाचार लिखे जाने तक महिला का नाम पता मालूम नही हो सका, महिला पति के इंतजार में 09 बजे पास की दुकान पर लेटी रही ।





